Showing posts with label The last puff. Show all posts
Showing posts with label The last puff. Show all posts

Wednesday, June 24, 2015

आखिरी कश


तुम वो सिगरेट हो जिसका बस आखिरी कश बचा है. ये कश भरना... तुम्हें ख़त्म करना है. लबों से दूर करना है... और कश न भरना तुम्हें जलते छोड़ देना है... किसी अधूरी कहानी की तरह. वो कश है जिसे भर लूँ तो दूर जाऊं और न भरूं तो तुम्हें अधूरा छोड़ जाऊं. तुम मेरी सिगरेट और उसका आखिरी कश....

कश न भरना - खुद को प्यासा छोड़ देना... कश भरना - खुद अधूरा होना....