Saturday, February 3, 2024

शौर्य गाथा 107.

 रात के 11 बजने को हैं और भाईसाहब जोर जोर से "दादू... दादू... दादू..." चिल्ला रहे हैं। रात में दादू की इतनी तेज याद आ रही है! पापा पूछते हैं "दादू को वीडियो कॉल करूं?"

भाईसाहब (अपनी तोतली आवाज में): "नहीं, मैं तो गाना गा रहा हूं।"
पापा मम्मा को हंसी आ जाती है! रात 11 बजे भाईसाहब जोर जोर से जादू... जादू... (कोई मिल गया) गाना गा रहे हैं। एलेक्सा देवी ने इन्हें सब सिखा दिया है!
May be an image of 1 person and child