Showing posts with label Kunwar Narayan. Show all posts
Showing posts with label Kunwar Narayan. Show all posts

Sunday, January 28, 2018

Kunwar Narayan

कल फिर एक हत्या हुई
अजीब परिस्थितियों में
मैं अस्पताल गया
लेकिन वह जगह अस्पताल नहीं थी
वहां मैं डाॅक्टर से मिला
लेकिन वह आदमी डाॅक्टर नहीं था
उसने नर्स से कुछ कहा
लेकिन वह स्त्री नर्स नहीं थी
फिर वे मुझे आॅपरेशन रूम में ले गये
लेकिन वह जगह आॅपरेशन रूम नहीं थी
वहां बेहोश करने वाला डाॅक्टर पहले से मौजूद था
लेकिन वह भी दरअसल कोई और था
फिर वहां एक अधमरा बच्चा लाया गया
जो बीमार नहीं भूखा था
डाॅक्टर ने मेज पर से आॅपरेशन का चाकू उठाया
मगर वह चाकू नहीं जंग लगा भयानक छुरा था
छुरे को बच्चे के पेट में भोंकते हुए
उसने कहा- अब यह बिल्कुल ठीक हो जाएगा!