Saturday, February 4, 2017

वेटलैंड के लिये रामसर सम्मेलन के मायने


(विश्व आर्द्रभूमि दिवस, 2 फरवरी 2016 पर विशेष)

वेटलैंड पर विश्व समुदाय का पहला ध्यान करीब 45 साल पहले रामसर सम्मेलन के बहाने ही आया। आज भी दुनिया भर में वेटलैंड को सुरक्षित, संरक्षित करने के लिये इन्हें रामसर सूची में ही शामिल किया जाता है। 

1971 में पहली बार यहीं इन्हें चिन्हित कर संरक्षित करने की पहल की गई थी। फिलहाल दुनिया के करीब 170 देश इसके भागीदार हैं और दुनिया भर के करीब 2100 से ज्यादा वेटलैंड इसकी सूची में दर्ज हैं।

वेटलैंड हमारी प्रकृति और पर्यावरण के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। ये एक तरह से हमारे जलीय चक्र का ही अभिन्न हिस्सा हैं और नदियों या जलाशयों की तरह ही भूजल भण्डारों को रिचार्ज करने का काम तो करता ही है, साथ में जैव विविधता और कई जीव–जन्तुओं तथा पेड़–पौधों के लिये प्राकृतिक आवास भी होता है। इतना ही नहीं यह मेहमान बनकर आने वाले विदेशी पंछियों के लिये आसरा भी होता है, जहाँ वे कुछ ख़ास महीनों में आते हैं।

ये वेटलैंड हमारे अच्छे पर्यावरण के लिये जरूरी हैं। पर बीते कुछ सालों में बढ़ते अतिक्रमण और अन्य कारणों से इनके डूब क्षेत्र में खासी कमी आई है। इससे पर्यावरणविद खासे चिन्तित हैं। हालांकि इन्हें बचाने और संरक्षित करने के लिये भारत सरकार ने भी 1985-86 में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण योजना भी बनाई थी लेकिन ज़मीनी तौर पर यह ज्यादा अमल में नहीं आ सकी।

इन्हें बचाने और इनकी उपयोगिता और महत्त्व जन–जन तक पहुँचाने के लिये हर साल 2 फरवरी को वेटलैंड दिवस मनाया जाता है। हमारे लिये वेटलैंड का महत्त्व इसलिये भी ज्यादा है कि बीते दस सालों में भारत के करीब 38 फीसदी वेटलैंड क्षेत्र तबाह हो चुके हैं। यह एक बड़ा संकट है।

अकेले भारत में ही 26 वेटलैंड को रामसर सूची में चिन्हित कर दर्ज किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा चार वेटलैंड या आर्द्रभूमि जम्मू-कश्मीर में हैं। सूची के मुताबिक ओड़िशा की चिल्का झील को सबसे पहले 1981 में शामिल किया गया था। 

 इसके अलावा 1. राजस्थान में केवलादेव पक्षी अभयारण्य को भी 1981 में, 2. पंजाब की हरिके झील को, 3. मणिपुर की लोकटक झील को, 4. राजस्थान की साम्भर झील को तथा 5. जम्मू कश्मीर की वुलर झील को एक साथ 1990 में, 6. केरल के अस्तामुड़ी वेटलैंड, 7. उड़ीसा के भितरकनिका मैंग्रोव, 8. मध्य प्रदेश के भोज वेटलैंड, 9. आसाम के दीपोर बील, 10.पश्चिम बंगाल के पूर्वी कोलकाता वेटलैंड, 11.पंजाब के कांजी वेटलैंड और 12.रोपड़ वेटलैंड, 13.आन्ध्र प्रदेश के कोलेरू वेटलैंड, 14.तमिलनाडु के पॉइंट केलिमर, 15.हिमाचल प्रदेश के पौंग बाँध, 16.केरल के सस्थामकोट्टा झील, 17.जम्मू कश्मीर के त्सोमोरिरी वेटलैंड, 18.केरल के वेम्बाद कोल वेटलैंड को वर्ष 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

इसी प्रकार 19.हिमाचल के चन्द्रताल और 20.रेणुका वेटलैंड, 21.जम्मू कश्मीर के होकेड़ा वेटलैंड और 22.सुरिनसर– मानसर झील, 23.त्रिपुरा की रुद्रसागर झील तथा 24.उत्तर प्रदेश की गंगा नदी में ब्रिज घाट से नरौरा स्क्वेयर तक के क्षेत्र को वर्ष 2005 में एवं 25.गुजरात के नाल सरोवर पक्षी अभयारण्य को 2012 में इस सूची में सम्मिलित किया गया है।
अब तक शामिल किये गए वेटलैंड क्षेत्र में 1981 में शामिल 26. चिल्का झील सर्वाधिक क्षेत्रफल की है।

दरअसल ईरान के एक शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को एक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया के कई देशों ने भागीदारी की थी। यहाँ पहुँचने वाले देशों ने एक सर्वमान्य सन्धि पर हस्ताक्षर किये हैं और यह सन्धि उन पर लागू होती है। इसे 21 दिसम्बर 1975 को लागू किया गया। इसके सचिवालय का मुख्यालय स्वीटजरलैंड के ग्लैंड में है और यहाँ इसकी स्टैंडिंग कमेटी तथा वैज्ञानिक दल भी हैं।

बर्ड लाइफ इंटरनेशनल, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ़ नेचर, द इंटरनेशनल वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, वेटलैंड इंटरनेशनल तथा WWF इंटरनेशनल आदि इसकी सहयोगी संस्थाओं के रूप में इन्हें विशेषज्ञता युक्त तकनीकी सलाह और मार्गदर्शन मुहैया कराते हैं।

रामसर एक ऐसी सन्धि या समझौता है जिसमें अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व के वेटलैंड को चिन्हित किया जाता है। इसके सूची में शामिल होने के बाद इसके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिये ऐसे वेटलैंड का चयन किया जाता है जो ख़ासतौर पर जल प्रवाही हो, पशु–पक्षियों के प्राकृतिक आवास हों, जैव विविधता की अधिक सम्भावनाएँ हों तथा इसका विस्तृत क्षेत्र हो।

रामसर सूची में शामिल सदस्य देशों को उनकी वेटलैंड क्षेत्र को सहेजने के लिये समय–समय पर प्रोत्साहित किया जाता है तथा उनके संरक्षण के लिये तकनीकी सहयोग और इनके टिकाऊ और लगातार सदुपयोग करने के विभिन्न उपक्रम की जानकारी भी दी जाती है।

रामसर सूची में किसी भी वेटलैंड को जोड़े जाने के लिये कोई अलग से विशेष कानूनी प्रयासों की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिये नौ मानदंड के बिन्दुओं पर विचार किया जाता है। इनमें प्रमुख हैं– पशु–पक्षियों के प्रवास और उनकी तादाद, दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों का प्रवास, जैव विविधता और पारिस्थितिकी की महत्ता।

इसके संरक्षण से सम्बन्धित सारी जिम्मेवारियाँ सम्बन्धित देश और प्रदेश सरकारों की ही होती हैं। यह सन्धि किसी भी रूप में किसी ख़ास तरह की बाध्यकारी नियन्त्रण नहीं लगाती है और न ही किसी देश पर कभी कोई दंडात्मक कार्रवाई करती है।

इसका उद्देश्य महज इतना होता है कि सम्बन्धित वेटलैंड के प्रति स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा जा सके। रामसर सूची में शामिल वेटलैंड क्षेत्र के विकास और संरक्षण कार्यों के लिये विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान धनराशि भी मुहैया कराते हैं। 

इनमें आइएफ़सी, यूरोपीय इन्वेस्टमेंट बैंक, एडीबी, इबीआरबी और इंटरनेशनल अमेरिकन बैंक प्रमुख हैं। लेकिन इनके संरक्षण का असली दारोमदार तो स्थानीय समाज पर ही होता है। लिहाजा कोई भी कदम उठाने से पहले स्थानीय समाज को भी साथ जोड़ने तथा उन्हें वेटलैंड के पारिस्थितिकी महत्ता जताने की पहली जरूरत होती है। उनके सहयोगात्मक रवैये के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है।

रामसर सूची में शामिल वेटलैंड को जिस दस्तावेज में दर्ज किया जाता है, उसे मांट्रियोक्स रिकॉर्ड कहा जाता है। इसमें यदि कहीं किसी वेटलैंड क्षेत्र में पारिस्थितिकी परिवर्तन, प्रदूषण, अतिक्रमण या किसी तरह के किसी मानवीय हस्तक्षेप की वजह से वहाँ कोई ऐसी स्थिति बनती है जो वेटलैंड के पर्यावरण के लिये किसी भी तरह से उचित नहीं है तो इसकी सूचना रामसर सचिवालय को दी जाती है ताकि समय रहते समुचित कदम उठाए जा सकें। ऐसी स्थिति में तत्काल कदम उठाए जाते हैं और सम्बन्धित वेटलैंड की समस्या को सुधारने के लिये तकनीकी या अन्य तरह की सहायता की जाती है।

मांट्रियोक्स रिकॉर्ड में सम्मिलित वेटलैंड पर रामसर सचिवालय और इससे जुडी अन्य सहयोगी संस्थाएँ प्राथमिकता से कार्यवाही करती है। फिलहाल मांट्रियोक्स रिकॉर्ड में मात्र 59 ही वेटलैंड शामिल हैं। इनमें भारत की भी दो १. मणिपुर की लोकटक झील और २. राजस्थान की केवलादेव नेशनल पार्क शामिल हैं। पहले इसमें उड़ीसा की चिल्का झील भी शामिल थीं लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया।

विश्व स्तर पर वेटलैंड को सहेजे जाने के लिये तमाम कोशिशें की जा रही हैं लेकिन हमारे यहाँ अब भी इनके संरक्षण को लेकर इच्छाशक्ति में कमी देखी जाती है। हमारे यहाँ कई प्रदेशों में इस तरह के महत्त्वपूर्ण वेटलैंड स्थित हैं। इनमें से कई चाहे रामसर सूची में शामिल नहीं हो लेकिन इससे उनका महत्त्व कम नहीं हो जाता।

आज हम देखते हैं कि जागरुकता के अभाव में पर्यावरणीय महत्त्व के इन वेटलैंड क्षेत्रों में अवैध गतिविधियाँ जैसे पक्षियों का शिकार, खनन, मछलियों का शिकार, प्रदूषण, कीटनाशक जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल, ईंट भट्टों का धंधा और इन्हें समतल बनाकर खेती या अवैध निर्माण करके इन्हें नष्ट किया जा रहा है। ऐसा करके हम अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहे हैं।

जरूरत है कि इनके महत्त्व को देखते हुए सरकारें ही नहीं बल्कि स्थानीय समाज भी आगे आएँ और इन्हें बचाने के लिये विभिन्न तरीकें अपनाए जाएँ। इन्हें बचाने का मतलब है अपने पर्यावरण को बचाना। पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्त्व है। यदि ये नहीं बचेंगे तो हमारा अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।






Saturday, January 28, 2017

सिद्धांत

ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का
ज़्यादा से ज़्यादा लाभवाला सिद्धांत
मैं नहीं मानता।
उसे नंगे रूप में देखें तो उसका अर्थ यह होता है
कि 51 फीसदी लोगों के हितों की ख़ातिर 49 फीसदी
लोगों के हितों का बलिदान किया जा सकता है।
बल्कि कर देना चाहिए।
यह एक निर्दय सिद्धांत है और मानव समाज को
इससे बहुत हानि हुई है।


'सबका ज़्यादा से ज़्यादा भला किया जाए'
यही एक मात्र सच्चा, गौरवपूर्ण और मानवीय सिद्धांत है
और इसे पूर्ण आत्मबलिदान के द्वारा ही अमल में लाया जा सकता है।

—महात्मा गांधी, चार जून उन्नीस सौ बत्तीस

Thursday, January 26, 2017

देशभक्ति

एक मुख्यमंत्री करप्शन के चार्जेज़ से अदालत से छूट कर आती है उस राज्य का हर आदमी जानता है उसके पास आय से अधिक संपत्ति है !
कोई जनसमूह उसके विरुद्ध आंदोलन करने बीच पर नहीं उतरता ,कोई रेल रोकी नहीं जाती ! लोग उसके स्वागत में सामूहिक जलूस निकालने को टूट पड़ते है !
इमोशन बड़ी दिलचस्प शै है !
 नेताओ का एक समूह उधोगपतियो के साथ मिल कर क्रिकेट की एक बॉडी गवर्न करता है स्टेटस एन जी ओ का है उसमे करोडो का हेर फेर होता है अदालत की चेतावनी के बाद उसके कुछ अधिकारों पर रोक लगायी जाती है। दिलचस्प बात है के उसका अध्यक्ष कुछ महीने पहले सन्सद में देशभक्ति पर एक ओजस्वी भाषण दे चूका है और उस एन जी ओ में सभी राजनैतिक पार्टियों के लोग शामिल है !
क्रिकेट बड़ी दिलचस्प शै है !
एक गैर सरकारी संस्था बतलाती है देश की प्रमुख छह राजनैतिक पार्टियों के चुनावी फंड में सबसे ज्यादा योगदान अघोषित सोत्र से मिलने वाला धन है ये संस्था भी इमोशन लेस है ,कोई कैशलेस चंदा नहीं लेना चाहता !
राजनीति सबसे दिलचस्प शै है !
12 साल का बबलू गाँव से कई किलोमीटर चलकर एक बस पकड़कर स्कूल जाता है ,इंटेलिजेंट है उसके पास कई सवाल है ,पर उन्हें बूझने वाला टीचर हर रोज नहीं मिलता। कई दफे खाली स्कूल बैठकर आ जाता है। दसवी बारहवीं का स्कूल ज्यादा दूर है वहां तक पहुँचने के लिए दो बसे पकड़नी पड़ती है शायद वहां टीचर आते हो। स्कूल और अस्पतालों पर इस देश में कोई चुनाव नहीं हारता !
चुनाव बड़ी दिलचस्प शै है
वो कौन से पुलिसवाले है जो एक गरीब दबे कुचले पिता को अपनी बलात्कार हुई बेटी को गोद में लिए थाणे से Fir करने से भगा देते है ,
और एक बाबा के खिलाफ मजाक करने वाले एक कॉमेडियन को दूसरे राज्य तक पकड़ने फ्लाइट से रात को जाते है ?
कौन करता है उस आदेश में साइन जिसमे उनको फ्लाइट के टिकट दिए जाते है ?
कौन है वो पुलिसवाले जिन्हें मालूम है कब डंडा उठाना है कब खामोश खड़े रहना है ?
कौन करता है इन की रीढ़ की हड्डियों में इतनी लचक ?
रीढ़ की हड्डिया बड़ी दिलचस्प शै है !
राम नरेश दो साल पहले आतंकवादियो से मुठभेड़ में कश्मीर में शहीद हुआ था पूरा गाँव उमड़ा था उसकी अंतिम यात्रा में ,,राज्य के मंत्री एम् एल ए सब शामिल हुए थे तब उसकी पत्नी छह महीने से पेट से थी।उसकी पत्नी सरकार द्वारा घोषित पुरूस्कार राशि को लेकर अभी तक दफ्तरों के चक्कर काट रही है खैनी खाने वाला बाबू बतलाता है उसके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है उसने उसे सही करवाया तो अब उसके घर का पता गलत आया है
सिपाही के युद्ध ख़त्म होने के बाद भी चलते रहते है
देशभक्ति भी बड़ी दिलचस्प शै है
कौन पैदा करता है हमारे भीतर देशभक्ति ?
रिमोट ?
अखबार ?
मनोज कुमार ?
क्या होती है देशभक्ति ???
26 जनवरी और 15 अगस्त को कल्चरल प्रोग्राम में तीन रंगों वाला कुरता पजामा पहनकर डांस करना ?
ओन लाइन जवानो को श्रंदांजलि दे देना ?
व्हाट्स एप या फेसबुक पर डी पी बदलना ?
अपने देश के प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में जय हिन्द के नारे लगा लेना ?
क्या होता है देशद्रोह ?
किसी राजनैतिक आंदोलन में सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाना ,रेल ,बस रोकना ?
जंगल ,नदियों ,पहाड़ो को अपने निजी राजनैतिक हितो और स्वार्थो के लिए काट देना ?
प्लैटफ़ॉर्मो ,सड़को पर दरगाह ,चर्च ,मंदिर बनाकर कब्ज़ा करना ?
अपनी जात /बिरादरी / राजनैतिक विचारधाराओ के लोगो को सरकारी नौकरियों में अनुचित तरीके से स्थान देना ?
सरकारी पुल के लिए उचित मात्रा में लोहा ना मिला कर बनवाना , या एक खास जगह से निम्न क्वालिटी का लोहा खरीदना और बिल ज्यादा दिखाना ?
मिलावटी रोडो, सीमेंटो से सड़क बनवाना ?
किसी कारखाने,फैक्ट्री या प्रोजेक्ट बनाने के लिए विस्थापित लोगो को पर्याप्त मुआवजा ना देना और वादे के मुताबिक सरकारी नौकरी ना देना ?
किसी गरीब आदमी के साथ हुए अन्याय की रिपोर्ट ना लिखना और प्रभावशाली ताकतवर पैसे वाले लोगो के खिलाफ कमजोर केस बनाना ?
सत्ता में आने के बाद सत्ता पक्ष का उन लोगो को फायदा पहुँचाना जिन्होंने चुनाव जीतने में आर्थिक और दूसरे साधनो से मदद की ?
सरकार द्वारा बनायीं गयी योजनाओ के तहत गरीबो के लिए आयी हुई दवा कागजो में खरीदना ?
क्या होता है देशद्रोह ?
कौन बनाता है सिस्टम ?
कहाँ से आते है सिस्टम के लोग ?
मंगल गृह से ?
रामदेव कह रहे है इस गणतंत्र दिवस पर पतंजलि के प्रोडक्ट खरीद कर देश को आर्थिक आजादी दिलवाइये
वंदे मातरम् !
नहीं ,नहीं वंदे मातरम् के वक़्त खड़ा होना कम्पलसरी नहीं है !


-- डॉ अनुराग आर्य (फेसबुक पर) 

Elon Musk

Elon Reeve Musk is inevitably one of the most impressive entrepreneurs the world has ever seen. Born on June 28, 1971, in South Africa, he bought his first computer at 10, taught himself how to program for next two years and then made first software sale at age 12. Musk graduated from the University of Pennsylvania at 24 and dropped out of a Ph.D. program of Stanford University within two days to pursue his entrepreneurial aspirations. Later on, he founded PayPal (formally called X.com), SpaceX (2002) and Tesla Motors (2008).

Elon Musk’s accomplishments over the last two decades make him a role model for young entrepreneurs. Here are five powerful lessons that you can learn from his life and career.

Dare to challenge reality

Quoting Einstein, “You can’t solve problems with the same thinking that caused them.” Before Tesla Energy came into existence, people were convinced that battery packs would continue to be expensive, no matter what. However, Musk realised that if someone could break down batteries into its fundamental components – aluminum, cobalt, carbon, nickel, polymers, steel etc. – and build them from scratch by optimising the resources, the overall cost could be reduced by a huge margin.

Today, Tesla Energy has established itself as a revolutionary energy storage venture for sustainable businesses and homes. Musk dared to challenge the widely accepted reality and changed it.

“Boil things down to the most fundamental truths. Then reason up from there.” – Elon Musk

Similarly, you can write down your business challenges, break them down into basic components, and then try to figure out how those components can be bettered.

Consider failure an option and take calculative risk

Today, he may be a multi-billionaire entrepreneur, but things were not always like this. When Musk started SpaceX, he considered failure as a viable option on his new journey towards interplanetary exploration. However, instead of giving it up, he created a contingency plan and went ahead with the SpaceX project.

In Elon Musk's words, “If we don’t get the first SpaceX rocket launch to succeed by the time we’ve spent $100 million, we will stop the company. That will be enough for three attempted launches.”

The first launch mission of SpaceX, after spending $30 millions, failed. The second launch mission, after spending $60 million also failed. The last and final attempt, failure to which would've led to the end of SpaceX, succeeded. Because of this successful launch mission, SpaceX won a contract worth $1.6 billion from NASA. The rest is history!

“Failure is an option here. If things are not failing, you are not innovating enough.” – Elon Musk

Don't be scared of failure. The ratio of failure to success is always 50:50, especially when you start a new business. But that shouldn't stop you from following your dreams. Just draw a line (in terms of the number of months and amount of money you'll invest) and work hard towards making a dent in the universe.

Think beyond money

What, according to you, was Steve Jobs thinking while working on first iPhone? Or what was it that drove Elon Musk when he was thinking to invest in Tesla Motors? No great person who changed the world in any way did it for money. There was something beyond fame and wealth that motivated them to do great things.

“Going from PayPal, I thought: 'Well, what are some of the other problems that are likely to most affect the future of humanity?' Not from the perspective, 'What's the best way to make money?” – Elon Musk

So whenever you decide to start a new business, focus on the difference that your product can make to humanity. Money is a by-product and will come to you if your product can solve real-time problems. Learn to think beyond money.

What is it about Elon Musk that inspires you?