Saturday, November 22, 2014

Her (2013) | Short Review




I searched for top 10 sci-fi films of 21st century and 'Her' was on no. 3 in the list after Nolan's Inception and Interstellar. After watching it with expectations I can say, its just a watchable film with lengthy-boring conversations between a lonely guy and a voice of a Artificial Intelligent Operating System (AI-OS). 

A lonely guy getting divorce falls in love with newly designed AI-OS of his computer and even ignored real people around him, This leads to long conversations between guy and OS. Story is quite new and the issue related to AI was untouched, this makes this film different than any other sci-fi film.

" The heart is not like a box that gets filled up; it expands in size the more you love. I'm different from you. This doesn't make me love you any less. It actually makes me love you more."
     -Samantha

Watch for Story, Scarlett Johansson's sexy voice, Music and Rotten Tomato rating ie 94% 

Do not Watch if you don't like Joaquin Phoenix's acting/face coz you are going to watch this single face for next 126 minutes!, Lengthy conversations, weak acting

My Rating: 66%

Friday, November 21, 2014

आपने इसे पढ़ा है तो ज़िन्दगी के चार मिनट बर्बाद किये हैं....


पहली बात तो ये कि
ये कोई कविता नहीं है.
दूसरी बात ये कि आप पढ़ रहे हैं
तो अंग्रेजीदां लोगों की नज़र में बेवकूफ रहे हैं.
तीसरी बात ये कि
ये कोई मेरी बेटी नहीं है
जिसकी मैं परवरिश कर रहा हूँ डर-डर के
कि कहीं सड़क पे कोई छेड़ न दे
और न कोई स्कूल टीचर बलात्कार कर दे!
ब्याह दूँ तो जला न दी जाये.
न मेरे लिए बेटा है कविता
जिससे बड़े होने का इंतज़ार करूँ
जो इतना कमाए कि धन की खदान बन जाए
या इतना यश दे कि नाम हो जाए.
(हक़ीक़त में मैंने अपनी दम पे कभी नाम नहीं पाया,
मैं खुद हारा हुआ इंसान हूँ.)
छठी और अंतिम बात ये
कि कविता एक बकवास से ज्यादा कुछ नहीं,
न ये सरकारों को छठी का दूध याद दिल सकती है
न तुममें संस्कार भर सकती है.
ये न कोई सेक्स-कथा है कि उत्तेजना भर दे
न कोई रोमांस कथा कि इश्क़-इश्क़ कर उठें आप.
तो कविता क्या है?
भाड़ में जाये ये प्रश्न.
मगर आपने इसे पढ़ा है
तो ज़िन्दगी के चार मिनट बर्बाद किये हैं....
विज्ञान कहता है जो लौट के कभी नहीं आएंगे. 

Wednesday, November 12, 2014

Interstellar | Short Review



Christopher Nolan's name is enough to watch any film but 'Interstellar' is his best work so far.

Interstellar is a brilliant film talk about human fear, survival, things beyond 3rd dimensions. Idea of 'warm holes', possibility of black holes and things under holes, time shift phenomenon, gravity-time dimension relations and about strongest human emotion- Love. Love of a father to his daughter. Love and hope of a girl (Amelia Brand) for a dead astronaut and Love of a old-man for his race; for that he put everything on stake. Including his daughter, his prestige... everything, and faked one unsolved thing (equation) for 40 years!

If you have little interest in astronomy/ cosmology/ string theory/ or just sky then this film is more than just-a-film for you.

“May be we've spent too long trying to figure all this out with theory. Love is the one thing that transcends time and space.”
-Amelia Brand

Suggestion: Watch 1968 released '2001: the Space Odyssey' before watching 'Interstellar'. You will be able to compare the development in cinema, cinema technology; Development in physics/astronomy and most important the development of human fear.

My Rating: 96%


जादू से कोख भर देते हैं



ओट में छुप जाओ की चुम्बन लेना यहां वर्जित है
हाँ, हाँ पेशाब कर लो, सड़क आदमी के बाप की है
शुक्र मनाओ आप भारत में हैं.
उफ़! औरतें ये पर्दा भी नहीं करतीं
ये हैं संस्कार आज के
मादर##, बेन## पश्चिमी संस्कृति का असर है!
हटो की लुंगी पहिन लूँ अब
कच्छे में बहुत क़स्बा नाप लिया.

मेरे क़स्बे के यहां से भी
एक हाइवे निकलना चाहिए.
हमारी औरतें तो कम से कम नित्यक्रिया
आराम से कर सकें!
रहने दो, रेल निकलवा दो
पटरियां काम आएंगी.
गौ-हत्यारी है वो कौम,
ये नहीं सहेगा हिन्दू.
अबे हटा सड़क से वो गाय
मार दो-चार लट्ठ,
किसने साली को यहां छोड़ दिया?
अब क्या इतने भी बुरे दिन हैं कि
रात भर बैठ मानस पढ़ेंगे?
कैसी हिंदी लिखी तुलसी ने,
आधी बात समझ नहीं आती.
सुनो, राम मंदिर वहीं बनेगा
रामजन्म भूमि है वो,
ए. सी. में बैठ हमारे संत यही कह रहे हैं.
हमारे पीर/संत देवता होते हैं... जादू से कोख भर देते हैं.
बलात्कारी तो एक-दो निकले बस.

[Pic: The Hindu. Cattle on Indian Road. ]

Tuesday, November 11, 2014

Simulation | सिम्युलेशन



यकीं करो
यह एक सिम्युलेशन है
कोई चमत्कार नहीं यहां.
किसी कंप्यूटर गेम में हम
'चीट' डालते हैं
वैसी ही हैं अद्भुत घटनाएँ.
और विद्ध्वंस है
'गेम ओवर' के पहले का वक़्त.

मरते नहीं तुम
बस कोई वहां
उकताकर गेम से
कुछ देर रेस्ट लेने चला जाता है.

कुछ अनसर्टेनिटी नहीं है
किसी ने 'सी'* में प्रोग्रामिंग की है,
लगता है.
तो बस किरदारों को फुदकने को
कुछ ज्यादा डाइमेंशन्स मिल गए हैं.

कठपुतलियां हो सब,
नहीं बदतर उससे.
ज़िंदा हो
जब तक वो खेलते थकते नहीं.

धरती बची है
जब तक बिजली है वहां.
दुआ करो वहां यू.पी.* से हालात न हो जाएँ.

-
'सी'* - C/C++ Programming Languages.
यू.पी.* - Uttar Pradesh

[ Pic: A Scene from 'The Thirteenth Floor' Film ]

Friday, November 7, 2014

भाषा-शुद्धि

भई शुद्धता चाहिए भाषा में...
हाँ भाई, मिलेगी 
एक दफे नज़र भर के देख तो लो हिंदी को.
नहीं मान्यवर हम एक बार दृष्टिपात करेंगे हिंदी पर.
अच्छा अच्छा... दिल भर आया आपकी हिंदी से...
नहीं-नहीं हृदय भर आया.
अरे वो रिक्शा रोको श्रीमान.
रिक्शा? रिक्शा नहीं है वो... रिक्शा जापानी लफ्ज़ है... 
हिंदी बोलो इसकी हिंदी.
भाई, यंत्रित-बग्घी आवक-जावक समय-सारणी कहा हैं? 
क्या बे?
हा हा.. भाई इसे बस टाइम-टेबल बता दे.

कौन था ये?
ये श्रीमान भाषा-शुद्धि विचारक थे.
'साल्ला वो काहे की भाषा जो हमारे पल्ले ही न पड़े.'

Thursday, November 6, 2014

न्यूज़

कश्मीर दो लोगों की हत्या के बाद कैसे हैं हालात?
पोरबन्दर में क्या हुआ गांधी जयंती को.
हुदहुद आया था चार ही मरे बस?
अबे हटा न यार
ये न्यूज़ भी कोई पढता है?

रेहाना के न्यूड पिक्स देख बे
शानदार!
और वो देख दीपिका क्लीवेज वाला कुछ
सही, सही!

न्यूज़ भी ढंग की पढ़ा करो मियाँ
मुख्यमंत्री की भतीजी नहीं हो
कि देश-दुनिया पता चले न चले
व्यापमं नौकरी दे ही देगा.


Friday, October 31, 2014

इतिहास

इतिहास में दर्ज़ हैं काफ़िर
दर्ज़ हैं शिकारी,
हत्यारे, बलात्कारी.
इतिहास में दर्ज़ नहीं रामू की लुगाई
जो नंगे बदन गांव भर गई घुमाई.
इतिहास में दर्ज़ नहीं छेनू का बाप
जो गुम हो गया शहर जाते,
जिसकी किडनी लगी किसी और को!
लाश नहीं पता, लगी किस ठौर को.
इतिहास में दर्ज़ है न्यायपालिका, डेमोक्रेसी,
जिसके बल मशीनरी ने की
बल्दू के खेत की ऐसी की तैसी.
इतिहास में महाभारत की विधवाओं के नाम नहीं हैं,
क्यूंकि इतिहास में दर्ज़ शासक हैं या भक्षक.

ये मास्टर जी
ज़रा बताओगे-
कि इतिहास हम किसलिए पढ़ते हैं?

Tuesday, October 14, 2014

कुछ लडकियां


कुछ लडकियां छाँव हैं,
वो साथ हैं तो
धुप का कोई एहसास ही न हो.

कुछ लडकियां फूल हैं
खिलती हैं, खिलखिलाती हैं,
जिनके साथ तुम बिना हँसे नहीं रह सकते.

कुछ लडकियां दवा हैं
साथ रहती हैं चुपचुप सी
बहुत कुछ कहती हैं अनकहे ही
जैसे कोई दवा हो
धीरे-धीरे, चुपके-चुपके असर कर रही हो.

कुछ लडकियां हवा हैं
जिनके आने-जाने का वक़्त नहीं होता.
तेज बहें तो आघात हैं
न रहें तो सांस न रहे.